माणा में अलकनंदा नदी में बहा अग्निवीर, ITBP जवानों ने बचाई जान….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के बदरीनाथ स्थित माणा क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां अलकनंदा नदी के तेज बहाव में भारतीय सेना का एक अग्निवीर जवान बह गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने अदम्य साहस और तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

 

ITBP के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी के तेज बहाव से अग्निवीर को सुरक्षित बाहर निकाला। नदी से बाहर निकालने के बाद जवान की हालत गंभीर थी और उसकी सांसें थम गई थीं। ऐसे में आईटीबीपी के जवानों ने तुरंत CPR देना शुरू किया।

 

जवानों की त्वरित कोशिशों से अग्निवीर की सांसें दोबारा बहाल हो गईं। इस साहसिक रेस्क्यू अभियान की हर तरफ सराहना हो रही है। आईटीबीपी जवानों की तत्परता ने एक सैनिक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *