जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए पूर्व सैनिक, मौके पर मौत…..

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। बुधवार सुबह टनकपुर से दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 79 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सेना छावनी के पास आंबेडकर ग्राम फागपुर क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि वृद्ध रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने के कारण पैदल पटरी पार कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, टनकपुर से दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस बुधवार सुबह सेना छावनी क्षेत्र के पास पहुंची। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रहे वृद्ध व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मृतक की पहचान टनकपुर के पुराने बिजलीघर, वार्ड संख्या नौ निवासी देवेंद्र सिंह बोरा (79) पुत्र रामचंद्र सिंह बोरा के रूप में हुई है। देवेंद्र सिंह पूर्व सैनिक थे। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

मामले की जांच एसएसआई भावना गहतोड़ी को सौंपी गई है। वहीं, बनबसा रेलवे स्टेशन मास्टर सूरज कुमार ने बताया कि हादसे के बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब 15 मिनट तक रुकी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *