रुद्रपुर में आयकर विभाग की टीम की दस्तक से मची हलचल…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। शहर में सोमवार सुबह आयकर विभाग की टीम के पहुंचने से हलचल मच गई। चार से पांच वाहनों में पहुंची टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर जांच-पड़ताल की। टीम की कार्रवाई को लेकर शहर में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम सबसे पहले सिविल लाइंस स्थित एक अस्पताल पहुंची। यहां आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद टीम विशाल मेघा मार्ट परिसर स्थित एक जिम में पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम ने जिम में भी कुछ लोगों से पूछताछ की।

सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर टीम की आवाजाही के चलते लोगों में कार्रवाई को लेकर उत्सुकता बनी रही। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से जांच के उद्देश्य और कार्रवाई से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ऐसे में जांच के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *