दीपावली मनाने ऋषिकेश पहुंचीं नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत के साथ परिवार संग मनाया त्योहार…..

ख़बर शेयर करें -

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ दीपावली का त्योहार मनाने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचीं। यहां उन्होंने गंगानगर स्थित अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ धूमधाम से दीपावली मनाई।
बताया जा रहा है कि नेहा कक्कड़ के ऋषिकेश पहुंचने की जानकारी गोपनीय रखी गई थी। उनके आने की खबर किसी को नहीं थी। लेकिन 9 नवंबर की शाम सोशल मीडिया पर उनकी दीपावली सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल होने लगीं। इसके बाद प्रशंसकों को पता चला कि नेहा कक्कड़ अपने पति के साथ तीर्थनगरी ऋषिकेश में मौजूद हैं।
नेहा की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता देखने को मिली। इस तरह बॉलीवुड की मशहूर गायिका ने अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में दीपावली का त्योहार मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *