देहरादून से कांग्रेस की न्याय यात्रा का आगाज, जनहित के मुद्दों को लेकर करेगी जनसंपर्क….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने जनता के अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए देहरादून से न्याय यात्रा का शुभारंभ किया। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस भवन से राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा निकालने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान चौक, घंटाघर और पलटन बाजार में जनसंपर्क किया जाएगा। इसके बाद यात्रा राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तक पहुंचेगी।

कांग्रेस की इस यात्रा का उद्देश्य जनता से संवाद स्थापित करना और उनके अधिकारों, समस्याओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। पार्टी के अनुसार, यात्रा के माध्यम से आम लोगों की आवाज को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *