चमोली के वायुसेना जवान आशीष जुयाल का आकस्मिक निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार…..

ख़बर शेयर करें -

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के कोठी गांव निवासी भारतीय वायुसेना के जवान आशीष जुयाल का आकस्मिक निधन हो गया। 37 वर्षीय आशीष जुयाल के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, 12 सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद आशीष को पालम स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 15 सितंबर की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया। घटबगड़ स्थित पैतृक घाट पर वायुसेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

आशीष के आकस्मिक निधन से कोठी गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *