ऊधमसिंह नगर। जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। एसएसपी अजय गणपति ने कार्य में लापरवाही सामने आने पर दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव शामिल हैं।
हादसे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बीच एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। दोनों चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर किए जाने को विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है
