पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लगा लंबा जाम……

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। पितृ अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर अपने पितरों के निमित्त तर्पण किया। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से शहर में यातायात का दबाव बढ़ गया और कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दिल्ली से देहरादून जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से ही लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही दूसरे राज्यों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लंबे जाम से राहगीर परेशान

हाईवे पर जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। वाहनों की रफ्तार धीमी होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान और पितरों के तर्पण के लिए उमड़ी भीड़ के बीच यातायात का दबाव शहर के लिए चुनौती बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *