यमुनोत्री धाम यात्रा पर दो श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा मार्ग में बिगड़ी तबीयत….

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इनमें कर्नाटक निवासी एक बुजुर्ग श्रद्धालु ने जानकीचट्टी के पास दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला तीर्थयात्री की बड़कोट में उपचार के दौरान मौत हुई।

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक निवासी गंगधार बीशेठी (66) यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। यात्रा मार्ग में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन और अन्य लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, दूसरी घटना में एक महिला श्रद्धालु की भी यात्रा के दौरान तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए बड़कोट लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रा के दौरान अपनी स्वास्थ्य स्थिति का विशेष ध्यान रखने और तबीयत बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *