सिंचाई विभाग के जेई का शव बाथरूम में मिला, करंट से मौत की आशंका…..

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। कालागढ़ में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का शव राजकीय आवास के बाथरूम में पड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि जेई की मौत करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को कालागढ़ की नई कॉलोनी स्थित राजकीय आवास संख्या ए-68 के बाथरूम में रामगंगा बांध परियोजना के सैडिल बांध पर तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार (45) का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। जेई की मौत के कारणों का वास्तविक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *