₹300 के विवाद में ट्रिपल मर्डर! प्लंबर ने बुजुर्ग दंपती समेत महिला की कर दी हत्या…..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती समेत तीन लोगों की हत्या के मामले की शुरुआती पुलिस जांच में चौंकाने वाली वजह सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे महज 300 रुपये को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्लंबिंग का काम करने वाले राजकुमार ने काम पूरा करने के बाद बुजुर्ग रमेश कपूर से 600 रुपये मांगे थे। वहीं, रमेश कपूर 300 रुपये देने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर राजकुमार गुस्से में घर से बाहर निकल गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, कुछ देर बाद वह दोबारा घर में पहुंचा और पेचकस से रमेश कपूर और उनकी पत्नी रजनी कपूर पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान दोनों को बचाने पहुंची महिला शीला को भी आरोपी ने निशाना बनाया और उस पर भी पेचकस से वार कर दिया। गंभीर चोटों के चलते तीनों की मौत हो गई।

वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *