हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात फायरिंग की घटना में एक युवती घायल हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक को निशाना बनाकर आए हमलावर ने गोली चलाई, जो उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती के बाजू में जा लगी।
घायल युवती राजीव नगर की रहने वाली है और खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। पुलिस के मुताबिक वह मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ रह रही थी। गोली लगने के बाद युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर कर दिया गया।
सीओ सिटी सिसुपाल सिंह नेगी के अनुसार झगड़े के दौरान गोली चलने से युवती घायल हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार अंश के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
मायापुर में युवक पर फायरिंग, साथ रह रही युवती को लगी गोली…….
