डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है। लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई।

समारोह से पहले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़कर सुनाया। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राज्यपाल पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद अब उनसे प्रदेश के संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *