नई टिहरी में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

ख़बर शेयर करें -

नई टिहरी। नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब ट्रांस भारत के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सुबह करीब सात बजे हुई इस लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। इनमें मुंबई के पांच यात्री शामिल थे।

हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग की सूचना से क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, हेलीकॉप्टर को किन परिस्थितियों में आपातकालीन रूप से उतारना पड़ा, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यात्रियों की स्थिति और घटना के कारणों को लेकर भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *