चंडीघाट में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दो परिवारों ने अपनाया सनातन धर्म…..

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। चंडीघाट पर बृहस्पतिवार को आयोजित विशेष धार्मिक कार्यक्रम में पीलीभीत, उत्तर प्रदेश निवासी एक परिवार ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की। वहीं, सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति ने भी कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म में वापसी की।

तीर्थ सेवा न्यास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गंगा स्नान, यज्ञ-हवन और नामकरण संस्कार समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। न्यास के अध्यक्ष संत राम विशाल दास और अन्य संतों की मौजूदगी में आश्रम में धार्मिक संस्कार विधि-विधान से कराए गए।

बताया गया कि सनातन धर्म अपनाने वाले परिवार में माहिद, सबीना बीबी और उनके तीन बच्चे शामिल रहे। धार्मिक संस्कारों के बाद माहिद को मोहित और सबीना बीबी को खुशी नाम दिया गया। उनके दो पुत्रों के नाम रोशन और रोहन, जबकि पुत्री का नाम अनन्या रखा गया।

इसी कार्यक्रम में सहारनपुर निवासी इब्राहिम ने भी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। यज्ञ-हवन के बाद उन्हें विराट पुंडीर नाम प्रदान किया गया। समारोह के दौरान संतों ने धार्मिक संस्कार संपन्न कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *