चकराता में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर नीचे गिरी पर्यटकों की कार, दो युवक घायल….

ख़बर शेयर करें -

चकराता। नवीन चकराता से राजकीय गुलाब सिंह महाविद्यालय जाने वाले मोटर मार्ग पर मंगलवार को पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे युवक को सामान्य चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार में सवार दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय चकराता पहुंचाया गया।

अस्पताल में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण एक युवक को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *