16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। जिले में स्थित द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंगलवार, 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित की गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी। डोली का पहला रात्रि विश्राम गौंडार गांव में होगा।

इसके बाद 17 नवंबर को भगवान की चल विग्रह डोली गौंडार गांव से रांसी पहुंचेगी। शीतकाल के दौरान निर्धारित परंपराओं के अनुसार भगवान की पूजा-अर्चना संपन्न कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *