धारी में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा……..

ख़बर शेयर करें -

 

नैनीताल की धारी तहसील में तैनात पटवारी को विजिलेंस की टीम ने शनिवार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मझेड़ा गांव में शिकायतकर्ता की जमीन की नाप-जोख करने के एवज में पटवारी ने रिश्वत की मांग की थी।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की।

जांच में पटवारी निर्मल बोरा पर लगाए गए रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल-हल्द्वानी की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसके बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *