सीएम धामी का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- अजीत डोभाल के सम्मान पर उत्तराखंड कांग्रेस स्पष्ट करे अपना रुख….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा और सवाल उठाया कि प्रदेश के गौरव के साथ खड़ी है या राहुल गांधी के समर्थन में।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा और सामरिक हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक टिप्पणी करते समय सभी नेताओं को भाषा और तथ्यों की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से अजीत डोभाल पर बार-बार टिप्पणी किए जाने के मामले में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व से इन टिप्पणियों के संबंध में सवाल पूछेंगे और क्या वे अजीत डोभाल के प्रति अपना सम्मान सार्वजनिक रूप से व्यक्त करेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *