हरिद्वार में गोपाल हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार; अवैध संबंध और धमकी का मामला…

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर निवासी गोपाल कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी महिला के गोपाल कुमार के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे। आरोप है कि गोपाल महिला पर अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ चलने का दबाव बना रहा था।
बताया जा रहा है कि महिला के विरोध करने पर गोपाल कथित तौर पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों और घटना में शामिल भूमिका की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *