हरिद्वार। एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को हरिद्वार में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च की शुरुआत शिवमूर्ति से हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहीद पार्क से होते हुए कोतवाली हरिद्वार के सामने पहुंचे।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध जताया। उन्होंने आरोपों की जांच की मांग करते हुए चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर भी अपनी आवाज बुलंद की।
