देहरादून: सीएम धामी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, सभी जिलों के डीएम और एसएसपी शामिल….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज देहरादून में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रदेश की प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

बैठक में गृह सचिव के साथ प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मौजूद हैं। इसके अलावा गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के आयुक्तों तथा दोनों मंडलों के पुलिस परिक्षेत्रों के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) भी बैठक में प्रतिभाग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक को प्रदेश की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में किन बिंदुओं पर चर्चा हुई और क्या निर्देश जारी किए गए, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *