विकासनगर के ग्रेट वैल्यू स्कूल में दिनदहाड़े लूट, प्रधानाचार्य समेत परिवार को बनाया बंधक…..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के बरोटीवाला स्थित ग्रेट वैल्यू स्कूल में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दो नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य नीलम राठौर और उनके परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 90 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, वारदात के समय स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम राठौर, उनके पति गोपाल सिंह राठौर और बेटे आरव राठौर घर पर मौजूद थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश स्कूल परिसर में दाखिल हुए और परिवार के तीनों सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 90 हजार रुपये की नकदी अपने साथ ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। फिलहाल, लूट की इस वारदात से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *