घर के आसपास खेल रही एक बच्ची अचानक लापता हो गई। बच्ची के नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
काफी तलाश के बाद घर से सटे तालाब के किनारे बच्ची की चप्पल मिली। चप्पल देखते ही परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद तालाब के पानी में बच्ची की तलाश शुरू की गई।
तलाश के दौरान बच्ची पानी में डूबी मिली। परिजन आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में भी मातम का माहौल है।
