बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ी….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। बदरीनाथ धाम के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी शनिवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई थी।

इससे पहले बृहस्पतिवार को अचानक मौसम बदलने से प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया था। हालांकि, शुक्रवार को प्रदेशभर में चटक धूप खिलने से पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को ठंड से राहत मिली, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना बना रहा।

शनिवार को एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने करवट ले ली। बदरीनाथ धाम के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दी का असर तेज होने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *