बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ, जनहित के मुद्दे उठाएगी पार्टी….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड। उत्तराखंड कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ बदरीनाथ धाम से हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य जनता के अधिकारों, न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना है। कांग्रेस इससे पहले देहरादून में भी न्याय यात्रा की शुरुआत कर चुकी है।

देहरादून में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा का आगाज किया था। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना की।

देहरादून में कांग्रेस भवन से राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा निकालने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। पार्टी का कहना है कि यात्रा के माध्यम से जनसमस्याओं को सामने लाने और जनता के अधिकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *