मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से लंबित मानदेय बढ़ाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे राज्य सरकार से प्रतिदिन 140 रुपये और केंद्र सरकार से 150 रुपये मानदेय देने की मांग कर रही हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने सरकार से मानदेय में जल्द बढ़ोतरी करने समेत अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *