मीका सिंह ने सीएम धामी का जताया आभार, सुबोध उनियाल से स्पष्टीकरण और माफी की मांग

ख़बर शेयर करें -

गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति सम्मान जताया है। उन्होंने बताया कि दलेर मेहंदी से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन किया था। इसके लिए मीका सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मीका सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने धामी को विनम्र और जमीन से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए उनके प्रति सम्मान जाहिर किया।

इसके साथ ही मीका सिंह ने मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया कि वह कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से एक वीडियो जारी करने को कहें। मीका के मुताबिक, वीडियो में सुबोध उनियाल दलेर मेहंदी के कार्यक्रम के दौरान उनके नशे में होने संबंधी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दें और इसके लिए माफी मांगें।

मीका सिंह की इस पोस्ट के बाद दलेर मेहंदी से जुड़ा यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *