अंकिता भंडारी हत्याकांड: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट पर जताई सहमति

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट कराने पर सहमति जताई है। शुक्रवार को वह देहरादून कोर्ट पहुंचे और अपनी सहमति से संबंधित पत्र मीडिया को दिखाया। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, मामले में चर्चा में आए वायरल ऑडियो को लेकर पूछे गए सवालों पर सुरेश राठौड़ ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

उर्मिला सनावर ने भी जताई सहमति

वहीं, इस मामले में उर्मिला सनावर भी कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने भी नार्को टेस्ट कराने पर सहमति जताई। उनका दावा है कि उनके नार्को टेस्ट से अंकिता भंडारी हत्याकांड, नीलम हत्याकांड समेत कई मामलों से जुड़े राज सामने आ सकते हैं।

उर्मिला सनावर ने मांग की कि उनका नार्को टेस्ट मीडिया के सामने लाइव कराया जाए, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। मामले में दोनों की ओर से नार्को टेस्ट पर सहमति जताए जाने के बाद कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, इन दावों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों और संबंधित साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *