लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जेल अधीक्षक को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाले आरोपी को सिडकुल पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जेल में बंद अपनी पत्नी से मुलाकात करने पहुंचा था। इस दौरान जेल स्टाफ की ओर से की गई पूछताछ से वह नाराज हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने मोबाइल फोन से जेल अधीक्षक को अभद्र और धमकी भरे मैसेज भेजे और जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सीआईयू ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *